Thursday, 26 January 2012

हम नवयुग के निर्माता


हम नवयुग के निर्माता।।
कर्म शांति का,  धर्म शांति का
दीप लिए बढ़ते जाएं,
निर्धनता को दूर भागकर
पथ पर आगे बढ़ते जाएँ।
नव संदेशा सूरज लाता
हम नवयुग एक निर्माता।।
मानवता का मित्रता का
मशाल लिए बढ़ते जाएँ,
जातीयता का बंधन तोड़
जग को न्य मार्ग दिखाएँ।
आशा गीत पवन है गाता
हम नवयुग के निर्माता।।
शिक्षा की और ज्ञान की
ज्योति लिए बढ़ते जाएँ,
निरक्षरता के निविड़ तम के
राह को ज्योतिर्मय बनाएँ।
हमें बेठना नहीं सुहाता,
हम नवयुग के निर्माता।।
मातृ-भूमि के उर के
होते, टुकड़े जोड़ते जाएँ,
छोटे-छोटे टुकड़े जोड़
सफल राष्ट्र को एक बनाएँ।
हमें नहीं अलगाव है भाता,
हम नवयुग के निर्माता।

प्रहरी


मेरा शत्-शत् प्रणाम तुम्हें
तेरी हो जय सदा जगत में,
कामना सदा यही रही
हे भारत के वीर सिपाही।
तुम हो हमारे भाई बन्धु,
तुम्ही गंगा हो तुम्ही हो सिन्धु,
मातृ भूमि है तुम पर गर्वित
तुमसे ही है देश यह हर्षित।
तुममे है शक्ति अगम अभेध
जिसे शत्रु, न सका है भेद,
तुम्हें जिसने ललकारा है
झुक गया देश वह सारा है।
तुम हो रक्षक तुम्ही प्रहरी
तुम्हें है अर्पित खुशिया हमारी,
तुम रहे सदा पर्वत से अचल
तुम पर है आश्रित आज और कल।

देश प्रेम


चलो मिलके मेरे बन्धु
हम नया एक साज बनाएँ,
देश प्रेम का राग छेड़कर
एकजुट हो गुनगुनाएँ,
न हो कोई भेद-भाव
ऊँच नीच का भेद मिटाएँ,
निरक्षता के कलंक धो
अक्षर को अक्षर से मिलाएँ,
जननी हमारी जन्मभूमि है
इस पर अपनी जन लुटाएँ,
देश-प्रेम का दीप जलाकर
आगे ही आगे बढ़ते जाएँ ।।

Thursday, 13 October 2011

" रिक्शावाला "

उसकी हिमाकत तो देखो
लगता है अब उसकी भी शामत आई है,
उसने मुखिया के खिलाफ
रेप केस दर्ज करवाई है,
अब उसके भी घर फ़ाके पड़ेंगे,
अब उसके भी बच्चे दर-दर भटकेंगे,
देता है बूढ़ा बाप भी घर-घर जा कर दुहाई,
हो जाये शायद कहीं उसकी भी सुनवाई ।
चला था अपने हिस्से की माँगने कमाई !!
लोगों ने पूछा........
क्या तू है पैसे वाला ?
रो कर कहा था उसने.....
पसीना समझ कर
नित्य बहाता हूँ आपना खून,
तब कहीं जाकर पता हूँ रोटी दो जून ।
करता हूँ मसक्कत
नित्य सूर्योदय से सूर्यास्त तक,
या फिर समझ लें
जन्म से मृत्यु तक ।
नित्य शुरू होकर ख़त्म हो जाती है
अपनी राम कहानी ।
खा कर सूखे चने
पी कर ठंडा पानी ।
जेठ, बैसाख में मांग लेता हूँ
पवन देव से ठंडी वायु,
देकर अपनी आयु ।
मेरी क्या बिसात कि,
बाबुओं पर झाडूं ताव
जबकि पूस में तापता रहता हूँ
बनाकर अपनी देह को अलाव ।
इन बेजान टांगों पर
खींचता हूँ नित्य इंशानियत का बोझ
मै कैसे कहूँ,
मैं हूँ पैसे वाला
मैं तो हूँ बस एक रिक्शावाला ।।
                         सुनीता 'सुमन'
                                            "पत्थर का दर्द"

Wednesday, 12 October 2011

" गणेश का महत्व "


मैंने देखा है
हाट में बिकते........
पिंज़ड़े में बंद
तोते को !
और लोगों को,
मोल भाव करते हुए
और फिर
अपने घर के
अहाते में
टांगते हुए ।
मैंने देखा
गणेश जी को
मंदिरनुमा पिंजड़े में
बंद कर
सुनहरे कलेवर से सजाकर
हाट में बिकते हुए,
लोग उन्हें भी
मोल भाव कर
खरीद लाते हैं,
अपने घर के
प्रवेश द्वार पर टांगने के लिए ।
इस आस में की,
साथ गणेश के
लक्ष्मी भी चली आयें
शायद.......
दाहिनी ओर विराजने के लिए
या,...शायद,.....
अपने घर
शुभ,
शांति और
संपदा,
लाने के लिए ।
आजकल हर भाव में बिकते हैं
गणेश !!
असमर्थों के लिए महज़ दस रुपय में,
और समर्थों के लिए............
सहज सौ रुपय में,
किन्तु,
आज-कल हर घर में
सहज उपलब्ध हैं गणेश
अदृश्य रूप में
लक्ष्मी के साथ
या फिर,
शुभ,
शांति और
अदृश्य संपदा के साथ ।।
                          सुनीता 'सुमन'
                          "पत्थर का दर्द"            

Tuesday, 11 October 2011

प्यार


प्यार हो ज़िन्दगी में तो,
जीवन बेहतर हो जाता है ।
चंद दीवारों के अन्दर,
एक घर हो जाता है ।
प्यार की दीवारें होती फिर,
ख़ुशी नींव का पत्थर हो जाता है ।
हर वो गरदन अकड़ रही है,
जो आस लगे रह जाता है ।
साथ मिले गर साथी का तो,
जीवन खुशगवार हो जाता है ।
प्यार का कद जो सदा बढ़े,
ग़म का चादर छोटा पड़ जाता है ।.
                               सुनीता 'सुमन'
                               "पत्थर का दर्द"

Sunday, 9 October 2011

रावण का अंत

शायद हमारे बीच रावण
आज भी पल रहा है,
तभी तो उसका पुतला
आज भी जल रहा है,
फैला है दसो दिशाओं में
उसका सिर,तभी तो,
आज विभीषण का न होना
हम सब को खल रहा है।
आखिर कौन है ये रावण
जिसे प्रतिवर्ष जलाया जाता है,
फिर भी,दिन प्रतिदिन
इसका कद और बढ़ता जाता है।
आज अपने ही हाथों
हमारी अपनी लाज है
क्योंकी,अब यहाँ हर ओर
रावणी वृत्ति का राज है ।
आशातुर है हर एक दृष्टि
कब लेगा कल्कि अवतार,
और, कर डालेगा
इस रावण का संहार ।।
            सुनीता 'सुमन'
                  "पत्थर का दर्द"